{"_id":"67174fb7c0600beab009f926","slug":"video-the-visually-impaired-association-blocked-the-road-near-the-secretariat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:39 PM IST
Link Copied
राज्य सचिवालय के समीप मंगलवार सुबह दृष्टि बाधित संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सचिवालय से कुछ दूरी पर सड़क पर सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम से ट्रैफिक ठप हो गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दृष्टि बाधित संघ के पदाधिकारियों को सड़क के एक किनारे बिठा दिया। इसके बाद ही ट्रैफिक बहाल हो पाया। दृष्टि बाधित संघ बैकलॉग की भर्तियां ना होने से नाराज है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले दृष्टि बाधित संघ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।