Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
VIDEO : Today is the 100th birth anniversary of former PM Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Governor and Leader of Opposition paid tribute
{"_id":"676ba198f7fd85f4da0e103b","slug":"video-today-is-the-100th-birth-anniversary-of-former-pm-bharat-ratna-atal-bihari-vajpayee-governor-and-leader-of-opposition-paid-tribute","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:39 AM IST
Link Copied
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के देश के लिए योगदान को याद किया। इस दौरान भाजपा की ओर से रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेई के जीवन को याद करते हुए प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि लोग उनके शतायु होने की कामना करते थे। अटल बिहारी वाजपेई जीवन के 100 वर्ष नहीं देख पाए, लेकिन आज उनकी 100 वीं जयंती मना रहे हैं। राज्यपाल से प्रताप शुक्ल ने आपको पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि सारा विश्व देखता रह गया और अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने परमाणु परीक्षण करके दिखाया। उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से शासन चलाया उसी को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई श्रद्धांजलि देते हुए हिमाचल से उनके नाते को याद किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री होते हुए भी अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल आया करते थे। हिमाचल में उन्होंने घर बनाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने ही अटल टनल जैसी बड़ी सौगात लाहौल के लोगों को दी थी। उन्होंने कहा 100वीं जयंती के मौके पर वह उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।