{"_id":"6a23d1307da16194250f3617","slug":"video-uproar-at-zila-parishad-members-oath-taking-ceremony-bjp-gheraos-the-dc-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, भाजपा ने किया डीसी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, भाजपा ने किया डीसी का घेराव
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:20 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला स्थित बचत भवन में शनिवार को जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। समारोह शुरू होने से पहले उपायुक्त की ओर सदस्यों के परिजनों को हॉल से बाहर जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को भी एक-एक कर बाहर निकाला गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सभागार से लोगों को बाहर निकालने के विरोध में भाजपा समर्थकों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच सुबह करीब 11:40 बजे उपायुक्त सभागार में पहुंचे और जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद वापस लौट गए। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद भी विवाद नहीं थमा। बाहर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें उपायुक्त अनुपम कश्यप भी गिर गए। हालांकि, अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला, जिसके बाद वह सुरक्षित अपने कार्यालय लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।