Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Watch Video Two Leopards Spotted Near Gumman Railway Station Parwanoo Solan Himachal Pradesh
{"_id":"62692a8c783fdc00b93a9cb3","slug":"watch-video-two-leopards-spotted-near-gumman-railway-station-parwanoo-solan-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर चढ़े दिखे दो बड़े तेंदुए, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर चढ़े दिखे दो बड़े तेंदुए, लोगों में दहशत
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Apr 2022 05:06 PM IST
रेलवे स्टेशन के पास दो बड़े तेंदुए देखे जाने का मामला सामने आया है। घटना सोलन जिले के परवाणू की है। परवाणू के समीप गुम्मा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर दो बड़े तेंदुए देखे गए। रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा सुबह करीब छह बजे परिवार के साथ सैर के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर ऊपर पहाड़ी पर पेड़ पर बैठे दो तेंदुओं पर पड़ी। दोनों तेंदुए काफी बड़े हैं। काफी देर पेड़ की शाखाओं पर इधर-उधर हलचल करते रहे। वहीं संजीव शर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने वन विभाग को भी सूचना दी। लेकिन वन कर्मियों के पहुंचने से पहले दोनों तेंदुए भाग गए। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने से बचें। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।