{"_id":"626699a74f686e7d874b697e","slug":"devotees-offered-egg-in-nagar-sen-baba-temple-in-firozabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद का नगरसेन बाबा मंदिर: यहां अंडे फेंककर बच्चों की सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं श्रद्धालु, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद का नगरसेन बाबा मंदिर: यहां अंडे फेंककर बच्चों की सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं श्रद्धालु, देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 06:22 PM IST
फिरोजाबाद जिले में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां पर लोग अंडा और पूड़ी चढ़ाकर बच्चों की सलामती के लिए पूजा अर्चना करते हैं। यह मंदिर नगरसेन महाराज का है, जो मटसेना क्षेत्र के गांव विलेहना में स्थित है। यहां हर साल वैशाख माह में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार नगरसेन महाराज मेले का शुभारंभ रविवार को भाजपा सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन ने फीता काटकर किया। तीन दिवसीय मेले के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने नगरसेन बाबा के दरबार में अंडा फोड़कर पूड़ी और सब्जी का भोग लगाकर बच्चों की सलामती के लिए प्रार्थना की। सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन ने कहा कि यह मेला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर हैं। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजन के साथ बच्चों का मुंडन संस्कार कराने आते हैं। सांसद ने कहा कि मेला काफी प्राचीन है। मान्यता के अनुसार मंदिर में अंडा और पूड़ी चढ़ाई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।