अगर आपको आधार से जुड़ा कोई काम करना है — जैसे पता (एड्रेस) अपडेट कराना, आधार डाउनलोड करना, या फिर पीवीसी आधार कार्ड मंगवाना — तो फिलहाल ये सुविधाएं UIDAI की मौजूदा m-Aadhaar ऐप के जरिए मिलती हैं। हालांकि, अब भी कुछ ऐसी सेवाएं हैं जो इस ऐप में उपलब्ध नहीं हैं।
इसी वजह से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) एक नया मोबाइल ऐप लाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, इस नए ऐप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि इसे इस साल दिसंबर तक लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि मोबाइल नंबर आप इस नए एप से घर बैठे अपडेट कर पाएंगे, तो मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार से मोबाइल नंबर लिंक करना एक सेंसटिव मामला है। इसलिए ऑथेंटिकेशन को पूरा करने के लिए सेंटर जाना होगा और इसके बाद ही आधार से लिंक मोबाइल को बदला जा सकता है।