{"_id":"6a5764007130a0f2bd063673","slug":"video-ayathhaya-gamaga-vabsaita-ka-jaraya-saibra-thaga-ka-natavaraka-thhavasata-tha-garafatara-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: गेमिंग वेबसाइट के जरिये साइबर ठगी का नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: गेमिंग वेबसाइट के जरिये साइबर ठगी का नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
गेमिंग वेबसाइट के जरिये साइबर ठगी का नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
अयोध्या: जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेमिंग वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मवई से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 57 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं, जबकि उनके कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में 11 हजार लोगों की गेमिंग आईडी और पासवर्ड का डाटा मिला है।
बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय की ओर से ऑपरेशन साइवज्र के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस म्यूल खातों की छानबीन करने के दौरान मामले की जानकारी मिली थी। पटरंगा क्षेत्र के बसौढ़ी निवासी अकील अहमद उर्फ उर्फी (27) और उन्नाव के नगर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर, ककरहाबाद निवासी अमन खान (22) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि अकील अपने घर से अमन के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।
उनके पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक टैबलेट, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। 11 हजार से अधिक गेमिंग आईडी, पासवर्ड, निवेश और विड्रॉल का रिकॉर्ड व व्हाट्सएप चैट मिली हैं, जिनके जरिये लोगों को कॉल कर ठगी की जाती थी। गिरोह का एक अन्य सदस्य सुफियान अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।