{"_id":"6acf9ad5bd03ede792000228","slug":"video-ayathhaya-mashana-shakata-abhayana-ma-mahalo-oura-blkao-ka-kaya-jaganprka-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:38 PM IST
Link Copied
शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को ऐहार चौकी क्षेत्र के बैतौली गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चौकी प्रभारी स्तुति गुप्ता ने दुर्गा पंडाल में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
चौकी प्रभारी स्तुति गुप्ता ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या निजी विवरण साझा नहीं करने की सलाह दी।
इस दौरान सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में चौकी प्रभारी स्तुति गुप्ता के साथ उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल छोटेलाल कनौजिया, कांस्टेबल सलमान अली और कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।