{"_id":"67430629f3e2d232f40774ac","slug":"video-ayathhaya-sa-napal-ka-janakapara-ka-le-26-navabra-ka-nakalga-rama-brata-tayaraya-atama-caranae-ma","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के लिए 26 नवंबर को निकलेगी राम बरात, तैयारियां अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के लिए 26 नवंबर को निकलेगी राम बरात, तैयारियां अंतिम चरण में
रामनगरी से नेपाल के जनकपुर के लिए जाने वाली राम बरात की तैयारी अंतिम चरण में है। राम बरात 26 नवंबर की सुबह कारसेवक पुरम से प्रस्थान करेगी। बरात में चार रथ भी शामिल होंगे। इन्हें रामसेवक पुरम में सजाया और संवारा जा रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से उज्जैन से महाकाल का प्रसाद भी अयोध्या पहुंच गया है। एक लाख 11 हजार 111 लड्डू प्रसाद के रूप में बारातियों को बांटा जाएगा। बरातियों की संख्या 500 हो जाएगी। कुछ बराती सीधे जनकपुर पहुंचेंगे।
अयोध्या से जाने वाले बराती पहुंचने लगे हैं। कारसेवक पुरम में उनके रुकने के इंतजाम किए गए हैं। राम बरात को लेकर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक उल्लास छाया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।