{"_id":"6aa13bd7db4948e43b0d2f32","slug":"video-ayathhaya-saraya-ma-nahana-gae-thatha-nata-dab-talsha-jara-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सरयू में नहाने गए दादा-नाती डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सरयू में नहाने गए दादा-नाती डूबे, तलाश जारी
अयोध्या : अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी में बुधवार दोपहर भैंस नहलाने गए दादा और नाती गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
रुदौली क्षेत्र के तराई गांव पसैया के सामने बंधे के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे जगराम(60) अपने नाती शिवा पुत्र भाईलाल(22) के साथ सरयू नदी में भैंस नहलाने गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में दोनों की तलाश शुरू कराई। सरयू का जलस्तर बढ़ा होने के कारण बचाव कार्य में भी दिक्कत आ रही है।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि दादा-नाती के नदी में डूबने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।