{"_id":"6ae5a66effa35ab92008e1c8","slug":"video-construction-of-playgrounds-begins-in-five-gram-panchayats-of-mavai-block-in-ayodhya-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मवई ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मवई ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण शुरू
अयोध्या के रुदौली ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों व युवाओं को गांव में ही खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मवई ब्लॉक में पहल शुरू हो गई है। विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक एकड़ भूमि पर खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। पांचों मैदानों के निर्माण पर कुल 47.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक मैदान पर 9.57 लाख रुपये की लागत निर्धारित है।
खेल मैदानों के निर्माण के लिए कुशहरी, बसौढ़ी, होलूपुर, सेवरहवा और कसारी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन गांवों में उपलब्ध चिह्नित भूमि को समतल कर खेल गतिविधियों के अनुकूल बनाया जा रहा है। योजना के तहत मैदानों को केवल खेलकूद तक सीमित न रखकर पार्क की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में पेड़-पौधे लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी और लोगों के बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था भी की जाएगी।
खेल मैदानों के विकसित होने से गांव के बच्चों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर दौड़, व्यायाम और अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही गांव के लोगों को सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए भी एक बेहतर स्थान मिल सकेगा।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मवई ब्लॉक की पांचों ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सभी मैदानों को दो माह के भीतर तैयार कराने का लक्ष्य रखा गया है। मैदानों को पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां बच्चों के लिए झूले, पौधरोपण और लोगों के बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।