{"_id":"6abe2986297c8da361026379","slug":"video-video-50-sal-sa-lpata-shakhasa-ka-jamana-ka-faraja-rajasatara-upa-nabthhaka-sahata-kaii-para-efaaaiiaara-tharaja-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 50 साल से लापता शख्स की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, उप निबंधक सहित कई पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 50 साल से लापता शख्स की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, उप निबंधक सहित कई पर एफआईआर दर्ज
अयोध्या/बीकापुर। कुशहा शिवतर गांव में 50 वर्षों से लापता व्यक्ति की जमीन कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज के जरिये बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी गिरिजा शंकर मिश्रा बनकर रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति, क्रेता, विक्रेता, हाजिर गवाह, उप निबंधक, दस्तावेज लेखक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, कुशहा शिवतर निवासी घनश्याम मिश्र और मिथिलेश मिश्र ने शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई गिरिजा शंकर मिश्र करीब 50 वर्षों से लापता हैं। कुछ लोगों ने साजिश रची और फर्जी आधार कार्ड तैयार कर एक अन्य व्यक्ति को गिरिजा शंकर मिश्र के रूप में पेश किया। 22 अगस्त को गाटा संख्या 1445 और 1463 की भूमि का विक्रय पत्र तैयार कराकर उसकी रजिस्ट्री करा दी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रजिस्ट्री में फर्जी पहचान के साथ क्रेता, गवाह और अन्य लोगों ने भूमिका निभाई।
मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि शिकायतकर्ताओं ने 12 जून 2026 को ही उप निबंधक बीकापुर को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की रजिस्ट्री में संभावित धोखाधड़ी की आशंका से अवगत कराया था। सीओ दिनेश गोदारा ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।