{"_id":"687e2674eed5f271ce062f15","slug":"video-video-ayathhaya-ma-garauda-jara-para-utara-varashhatha-athhakara-kavaugdhaya-oura-anaya-sharathathhalo-sa-lya-fadabka-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में ग्राउंड जीरो पर उतरे वरिष्ठ अधिकारी, कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में ग्राउंड जीरो पर उतरे वरिष्ठ अधिकारी, कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक
सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में कांवड़िया और आसपास के जिलों के श्रद्धालु भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की ओर से स्थापित नागेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़े हैं। सुबह से दर्शन-पूजन का दौर चल रहा है। रामनगरी भगवान शिव के जयकारों से गूंज रही है। ऐसे में ग्राउंड जीरो पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी उतर पड़े हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। सरयू के स्नान घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो, सुव्यवस्थित ढंग से श्रद्धालु दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर अपने गंतव्य को रवाना हों, इसके लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।
रूट डायवर्जन कर सीसीटीवी और ड्रोन से की जा रही है निगरानी
जगह-जगह सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जनपदवासी और बाहर के श्रद्धालु नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों की संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्यूटियां लगाई गई हैं। डीएम के अनुसार सरयू स्नान कर लगभग तीन लाख से ज्यादा लोग अब तक नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं। लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
श्रद्धालुओं के आवागमन के सभी मार्गों पर पुलिस फोर्स की 24 घंटे लगाई ड्यूटी
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि 11 जुलाई से ही सावन प्रारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया जा रहा है। सावन का दूसरा सोमवार है। इसको लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि आसपास के जनपदों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सरयू घाट और नागेश्वर नाथ मंदिर के साथ श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग पर फोर्स की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा के साथ सावन झूला मेला सुगमता से संपन्न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।