{"_id":"671bdd0315911ccace0baec2","slug":"video-sweet-adulterators-active-in-azamgarh-police-arrested-13-people","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में मिठाई के मिलावटखोर सक्रिय, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में मिठाई के मिलावटखोर सक्रिय, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा
आज़मगढ़ पुलिस प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम द्वारा धर्मूनाला के पास अइनिया में छापामारी कर दो नकली खोया और मिठाई बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एसपी हेमराज मीना ने घटना का खुलासा किया। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस व प्रशासन की टीम ने बीती देर रात में शहर कोतवाली क्षेत्र के अइनिया में छापेमारी कर ग्राम प्रधान अवधेश यादव की जमीन ओर संचालित नकली खोया व मिठाई फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इसमें 13 लोगों को जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 12 लोग आगरा के व एक मिर्जापुर का निवासी है। उन्होंने बताया कि तमाम केमिकल पदार्थ और अन्य सामग्रियों का उपयोग कर यहां पर नकली खोया और फिर मिठाई भी तैयार की जाती थी। यह मिठाई और खोया इतना खतरनाक था कि इसके उपयोग से यह सीधे किडनी व लीवर को डैमेज कर सकती थी। हालांकि इनके द्वारा करीब एक वर्ष से यहां फैक्ट्री का संचालन किया जाता रहा। समझा जा सकता है कि कितना माल इन्होंने मार्केट में खपा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।