{"_id":"66fad3cd853db8598802bafd","slug":"video-anganwadi-workers-protest-in-ghazipur-demand-cancellation-of-recruitment-of-ecce-educators","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, इसीसीई एजुकेटर की भर्ती रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, इसीसीई एजुकेटर की भर्ती रद्द करने की मांग
गाजीपुर नगर के सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को आंगनवाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आंगनबाडी केंद्रों पर इसीसीई एजुकेटर भर्ती रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार सदर अजय वर्मा को सौंपा।
जिला अध्यक्ष शर्मिला सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाडी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों को ईसीसीई शिक्षा के लिए एजुकेटरों की भर्ती कर रही है। लेकिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता पहले से ही इसमें लगी हुईं हैं। हमें विभागीय कार्यों के साथ ही गैर विभागीय कार्य के लिए लगाया जाता है। सरकार ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती को रद्द करें। साथ ही हमें मिलने वाला मानदेय भी बढ़ाया जाए। राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने के साथ ही सरकार की तरफ से हमें आजीवन पेंशन से भी लाभांवित करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।