सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a fierce fight over taking selfie during DJ playing in Ghazipur the groom died police is investigating

गाजीपुर में डीजे बजने के दौरान सेल्फी को लेकर जमकर मारपीट, दूल्हे की मौत, पुलिस कर रही तफ्तीश

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 07 Jun 2025 06:25 PM IST
There was a fierce fight over taking selfie during DJ playing in Ghazipur the groom died police is investigating
जगदीशपुर गांव में पांच जून को आई बरात में डीजे पर नाचने व फोटो खिंचने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल दुल्हे की शुक्रवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मुख्य आरोपी दुल्हन के बहनोई सहित आठ पर दर्ज मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं कट्टा लेकर लहराते हुए डीजे पर नाचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। रेवतीपुर त्रिलोकपुर गांव निवासी ब्रिगेडियर राम के पुत्र राकेश राम (20) की शादी जगदीशपुर गांव निवासी राजेंद्र राम की पुत्री राजकुमारी से तय थी। बीते पांच जून को दुल्हा राकेश राम बरात लेकर जगदीशपुर गांव पहुंचे। बरात वधू पक्ष के दरवाजे पर लगी और दुल्हा जयमाल के स्टेज पर चला गया। इधर डीजे पर नाचने और फोटो खिंचने को लेकर मारपीट हो गई। दुल्हे के पिता मामला शांत कराने पहुंचे तो उन्हें भी आठ लोग मिलकर मारने- पीटने लगे। यह देख दुल्हा स्टेज से नीचे उतरकर पिता का बचाने का प्रयास करने लगा। यह देख आरोपियों ने लोहे के पलटे से दुल्हा राकेश राम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह कोमा में चला गया। वहीं शादी नहीं हो पाई। दुल्हे का उपचार वाराणसी में चल रहा था। उसके घायल पिता ब्रिगेडियर राम ने दुल्हन के बहनोई और मुख्य आरोपी ताजपुर मांझा निवासी विनोद राम, प्रदीप उर्फ कल्लू, मोनू राम, पप्पू, बाघा राम उर्फ मिथलेश, विशाल राम, सकलू और विपिन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को जानकारी होने पर दुल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। वहीं मारपीट में नामजद ताजपुर मांझा निवासी विशाल राम को डीजे में कट्टा लहराते नाचने के आरोप में पुलिस ने वायरलेस चौराहे से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव का वाराणसी में पोस्टमार्टम हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मारपीट के दर्ज मुकदमा में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हो गई है। कट्टा लहराते नाचने वाले मारपीट के नामजद आरोपी विशाल राम को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शेष को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ में बकरीद की नमाज को लेकर एडीजी व कमिश्नर ने किया मस्जिदों व प्रमुख स्थलों का भ्रमण

07 Jun 2025

कानपुर में बिजली का बिल न जमा करने बड़े भाई ने सूजा घोंपकर की छोटे भाई की हत्या

07 Jun 2025

Damoh News: स्कूल में 8 फीट का घोड़ा पछाड़ सांप! लैब में दिखा जहरीला मेहमान, मची अफरा-तफरी

07 Jun 2025

पीलीभीत में कार से बाइक छू जाने पर युवक को पीटा, चौराहे पर मची अफरातफरी

07 Jun 2025

Kangra: सांसद अनुराग ठाकुर का गगल एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

07 Jun 2025
विज्ञापन

Una: दौलतपुर चौक में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले विद्यार्थियों ने डाली नाटी, देखें वीडियो

07 Jun 2025

बदायूं में अकीदत से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज

07 Jun 2025
विज्ञापन

Una: ऊना में मौसम ने फिर बदली करवट, आसमान में छाए बादल

07 Jun 2025

झज्जर में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत

सोनीपत में ईदगाह व मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा कर देश की एकता व अखंडता की दुआएं की

07 Jun 2025

महेश्वर सिंह बोले- बिजली महादेव मंदिर परिसर से टावर हटाया जाए

07 Jun 2025

जौनपुर में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, चप्पे-चप्पे पर रही कड़ी सुरक्षा

07 Jun 2025

मिर्जापुर में अकीदत से अदा की गई बकरीद की नमाज

07 Jun 2025

Kinnaur: कल्पा में दो दिवसीय किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज

07 Jun 2025

VIDEO: Sitapur: कड़ी सुरक्षा में अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, धर्मगुरुओं ने दिया खुले में कुर्बानी न करने का पैगाम

07 Jun 2025

देहरादून चकराता रोड स्थित ईदगाह में अदा की गई बकरीद की नमाज

07 Jun 2025

वीकेंड पर हरिद्वार-देहरादून व ऋषिकेश मार्ग पर लगा लंबा जाम

07 Jun 2025

बकरीद की नमाज अदा की गई, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

07 Jun 2025

रोहतक में नाइट स्वीपिंग कराएगा नगर निगम, 12 जून को सदन की बैठक में आएगा प्रस्ताव

07 Jun 2025

हमीरपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंकने की जताई आशंका

07 Jun 2025

श्रीनगर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ

07 Jun 2025

सालासर से लौटते समय हादसे में सैनिक की मौत, जींद के डूमरखां में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

07 Jun 2025

जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की रौनक: इत्र, सेवईं और चिरागों से महका इलाका

07 Jun 2025

भिवानी में बकरीद के अवसर पर नमाज अदा की गई, गले लग कर दी एक दूसरे को बधाई

07 Jun 2025

ईद उल अजहा की नमाज अदा की कई, अमन -चैन की मांगी दुआ

07 Jun 2025

Lucknow: लखनऊ की ईदगाह पर पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, एकता का संदेश देता है यह त्यौहार

07 Jun 2025

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, डकैती और गो-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

07 Jun 2025

हरदोई में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

07 Jun 2025

अल्मोड़ा: आज बकरीद...ईद के लिए सजा बाजार, 34 हजार में बिका सबसे महंगा बकरा

07 Jun 2025

Bilaspur: बिलासपुर के दधोल में हलवाई की दुकान में चोरी, शातिरों ने हजारों की नकदी उड़ाई

07 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed