रौजा फ्लाई ओवर से एक बाइक सवार युवक गुरुवार की सुबह सात बजे बाइक सवार एक युवक गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की बाइक फ्लाई ओवर पर ही खड़ी थी। जबकि वह अचानक सामने से आ रहे ट्रक को देख डर गया और बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जबकि वह फ्लाई ओवर से गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि वह फ्लाई ओवर से नीचे गिरते समय एक पेड़ पर गिरा, जिसके बाद जमीन पर गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने एबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा। जहां इलाज के बाद वह घर चला गया। घायल युवक जमानिया मोड़ का निवासी बताया जा रहा है। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।