{"_id":"679b561195e6866a0b0454ca","slug":"video-aayashha-matara-bl-yapa-ka-garava-ha-parayagaraja-kasha-oura-ayathhaya-jasa-mahataratha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आयुष मंत्री बोले- यूपी के गौरव हैं प्रयागराज, काशी और अयोध्या जैसे महातीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आयुष मंत्री बोले- यूपी के गौरव हैं प्रयागराज, काशी और अयोध्या जैसे महातीर्थ
अयोध्या पहुंचे प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश के हर निवासी का यह गौरव है कि प्रयागराज उनके पास है। काशी उनके पास है। अयोध्या उनके पास है। यह भारत का गौरव है कि ऐसे महातीर्थ उसके पास हैं। जो विदेशी हैं, दूसरे धर्म के मानने वाले हैं, वो सोचते हैं कि कैसे कोई आस्था, कोई धर्म, कोई अध्यात्म की ताकत करोड़ों लोगों को किसी एक जगह पर इस कड़ाके की ठंड में नदी के तट पर निवास करने, स्नान करने और पूजा पाठ में लीन रहने की ऊर्जा प्रदान करती है। प्रयागराज महाकुंभ सिर्फ स्नान ही नहीं है, सारे धार्मिक आयोजन वहां दिन रात अनवरत चलते रहते हैं। भंडारे चलते रहते हैं। करोड़ों लोगों के रहने और खाने का इंतजाम किया गया है। यह आश्चर्य का विषय है कि दुनिया की बड़ी ताकत, बड़े उद्योगपतियों के परिवार के लोग, फिल्म स्टार समेत सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं रूस और यूक्रेन के लोग भी आ रहे हैं जो युद्ध की आग में जल रहे हैं। वहां के लोग भी शांति की तलाश में अध्यात्म के मन के भाव को पूरा करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव कहते थे महाकुंभ में लोग पाप धोने आते हैं तो शायद उनके पाप भी धुल गए होंगे। हमारा मानना है तीर्थराज कुंभ का आयोजन पाप धोने के लिए नहीं बल्कि पुण्य कमाने के लिए है। अखिलेश यादव ने भी पुण्य कमाया होगा, वे सिस्टम का मजाक उड़ाते हैं। अध्यात्म का मजाक उड़ाते हैं, देश के आस्था का मजाक उड़ाते हैं, अध्यात्म की जो ताकत है उन सनातनियों का मजाक उड़ाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।