{"_id":"66f039ca396e1b8c7705845a","slug":"video-a-young-man-was-shot-due-to-an-old-rivalry-the-criminals-fled-police-started-investigation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी,बदमाश हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी,बदमाश हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस
चौकियामोड़ उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। गोली पैर में लगने की बात बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शैलेश यादव (28) पुत्र शिवलोचन यादव रविवार की शाम मालीपुर चट्टी स्थित अपनी कपड़े की दुकान बन्द करके बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहा था। घात लगाए बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशो ने उसका पीछा करके गांव के करीब असलहा से फायर झोंक दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बाइक सवार बदमाश भागने में सफल हो गए। लोगों की मदद से घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक ने बताया कि पुरानी रंजिश में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर पांच बदमाश आये थे। इनमे चार को वह पहचानता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।