{"_id":"670e5a875b768535cb0f294b","slug":"video-there-was-a-lot-of-hue-and-cry-after-seeing-the-dead-body-of-the-son-in-jaunpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में बेटे की लाश देख मची चीख पुकार, गोमती नदी में डूबने से हुई मौत, तीसरे दिन केशवपुर के मलुही घाट पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में बेटे की लाश देख मची चीख पुकार, गोमती नदी में डूबने से हुई मौत, तीसरे दिन केशवपुर के मलुही घाट पर मिला शव
जफराबाद क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 15 वर्षीय नितिन सिंह की लाश तीसरे दिन गोमती नदी के केशवपुर के मलुही घाट पर मिली।शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता का निधन तीन अक्टूबर को हुआ था। परिवार के लोग जगदीशपुर पम्प कैनल के पास घाट नहाने जाते थे। रविवार को दादी का घाट नहाते समय नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह गोमती नदी में डूब गया था। उसके साथ चार अन्य लड़के भी डूब रहे थे। तीन को लोगों ने बचा लिया था। स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर भी नितिन को ढूंढ रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया और नदी में तीन किमी तक लगातार प्रयास किया गया। उसे भी सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह केशवपुर के मलुही घाट पर मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में नितिन के लाश को फंसा देखा। उन लोगों ने तत्काल मृतक के परिजनों को जानकारी दिया।
जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया। माँ बेसुध होकर गिर गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।