{"_id":"6a986020bb79f97bd70d0d67","slug":"video-waterlogging-brings-crocodiles-and-venomous-snakes-into-homes-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, खतरे में लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, खतरे में लोगों की जान
लगातार बारिश से मकड़ीखेड़ा और आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक भीषण जलभराव है। पानी में मगरमच्छ और जहरीले सांप तैरते हुए घरों के दरवाजों तक पहुंच रहे हैं। मकड़ीखेड़ा, सरस्वती विहार और गुप्ता सोसाइटी में करीब एक सप्ताह से जलभराव की समस्या है। मंगलवार रात से हुई लगातार बारिश के बाद यहां स्थिति और गंभीर हो गई है।
क्षेत्र निवासी अंकिता मिश्रा, प्रियंका सिंह परमार, रमेश श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, सोम तिवारी, आलोक यादव आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग के अलावा करीब छह गलियां पानी से लबालब हैं। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा मकड़ीखेड़ा नाला जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और सफाई भी आधी-अधूरी है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव के कारण लोगों ने ड्यूटी और बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। दो परिवार मकानों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां शरण ले चुके हैं। जरूरी सामान और सब्जी खरीदने के लिए भी लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। विकास सिंह, विनोद, हिमांशु और आशीष ने कहा कि ड्यूटी जाने वाले लोग दूसरी जगह पर बाइक खड़ी कर पैदल घर पहुंचने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।