{"_id":"6ae46a552ff7c459d2003732","slug":"video-pet-examination-held-at-17-centers-in-mainpuri-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीईटी का पेपर आया आसान, जी-20 सम्मेलन से भी पूछे गए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीईटी का पेपर आया आसान, जी-20 सम्मेलन से भी पूछे गए सवाल
मैनपुरी के 17 केंद्रों पर चल रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की सुबह की पाली में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षार्थियों के अनुसार, प्रश्न संबंधित विषयों से जुड़े थे। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। सामान्य ज्ञान में वर्ष 2025 और 2026 की समसामयिक घटनाओं के साथ जी-20 सम्मेलन से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा अच्छी हुई है। उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। प्रश्नों का स्तर सामान्य होने के कारण उन्हें सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया, लेकिन परीक्षा केंद्रों की दूरी और यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि कई परीक्षार्थियों के केंद्र गृह जनपद से काफी दूर बनाए गए हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों ने बताया कि बसों और ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतें बढ़ गईं। जो ट्रेनें उपलब्ध थीं, उनमें से कुछ गंतव्य तक देरी से पहुंचीं। इससे परीक्षार्थियों को समय और यात्रा को लेकर परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना था कि परीक्षा की तैयारी के साथ ही केंद्र तक पहुंचने की चिंता भी करनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।