{"_id":"689b41f5d2e11861da087ea5","slug":"video-bjp-workers-took-out-a-tricolor-march-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर झूमे
मथुरा के कोसीकलां में मंगलवार को भाजपा ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। शाम करीब 4 बजे भरत मिलाप चौक पर भाजपाई एकत्र हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका प्रांगण में समाप्त हुई। नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि तिरंगा अभियान भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार देश हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। एक ओर विपक्ष संविधान की प्रति लेकर उसे खत्म करने पर आमादा है तो वहीं मोदी सरकार में संविधान के तहत कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा एकमात्र देशहित में कार्य करने वाली पार्टी है। तिरंगा यात्रा का कई स्थानों पर क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। कमल किशोर वाष्णेय , डॉ. अमर सिंह पोनियां, आरएन भारद्वाज आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।