{"_id":"6ad9bca042af6d37f9008ee5","slug":"video-mathura-nursing-staff-to-boycott-work-for-two-hours-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार
मथुरा में13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजकीय नर्सेज संघ के सदस्य बुधवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
महिला अस्पताल के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष सुनीता यादव ने बताया कि गृह जनपद में तैनाती और पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ नौ अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहा है। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी के चलते आज सुबह आठ से दस बजे तक होने वाले कार्य बहिष्कार के दौरान नर्सिंग स्टाफ महिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करेगा।
जिला मंत्री हेमलता शर्मा, ऑडिटर आरती सिंह और मीडिया प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाले घेराव में प्रदेशभर का नर्सिंग स्टाफ शामिल होगा।
इस दौरान संरक्षक राजेश शर्मा, वंदना, सविता, मधु, रिचा शर्मा, नीतू सारस्वत, मोनू सैनी और मोहित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।