{"_id":"6a7998d87a6a70d0950560bf","slug":"video-mother-i-salute-you-echoed-in-the-tiranga-yatra-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘मां तुझे सलाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बलदेव नगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। श्री बलभद्र इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा में ‘मां तुझे सलाम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से नगर गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों, युवाओं व नागरिकों ने देशभक्ति का जोश भर दिया।
शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश व एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने तिरंगा लहराकर किया। एनसीसी कैडेट बालक-बालिकाओं ने विधायक, एसडीएम अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। संयोजक सुधाकर उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। यात्रा पुराने बस स्टैंड, पश्चिमी स्कूल, मोती बाजार, शिवरतन बाजार रीढ़ा रोड से होते हुए प्रमुख मार्गों से निकली। श्री बलभद्र इंटर कॉलेज, श्री दाऊजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जगह-जगह स्वागत सम्मान हुआ। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा तिरंगा देश की आन, बान शान का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक महत्व का आयोजन है, जिसमें लोगों ने पूरे उत्साह जोश के साथ भाग लिया।
इस दौरान मंडल प्रभारी जगमोहन पाठक, सीओ संजीव कुमार राय, वीडीओ नेहा रावत, तहसीलदार जितेंद्र सिंह चाहर, प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, लेखराज सिंह प्रधान, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, वीरपाल सिंह भरंगर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, चेतन उपाध्याय, बबलू सोनी, राधिका चौधरी, एनएस वर्मा, अर्जुन सिंह, डॉ. देव परिहार, मनोज चौधरी, देवकी कौशिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।