{"_id":"685d2f5f9363b6421202d395","slug":"video-police-not-take-appropriate-action-in-land-dispute-case-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद चले लाठी-डंडे...पुलिस ने नहीं की सुनवाई, जानें क्या बोले पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद चले लाठी-डंडे...पुलिस ने नहीं की सुनवाई, जानें क्या बोले पीड़ित
मथुरा के सौंख में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं से भी मारपीट की। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से आहत युवती ने पुलिस चाैकी में पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1 बजे जमीनी विवाद को लेकर गोविंद सिंह और सत्यवीर सिंह पक्ष में झगड़ा हो गया। आरोप है कि लाठी डंडों से युवती कीर्ति कुमारी, बबली कुमारी से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित गोविंद सिंह सहित दूसरे पक्ष को लेकर चौकी परिसर पहुंची। पीड़ित गोविंद सिंह का कहना है कि मेरे भाई से सत्यवीर पक्ष ने जमीन खरीदी थी। जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। दूसरे पक्ष के लोगों ने मेरे परिवार की महिलाओं से लाठी डंडों से मारपीट की है। जब पुलिस से मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।