{"_id":"685ce093c5dae933e80313c2","slug":"video-heavy-silt-and-silt-in-pandoh-dam-power-generation-at-dehar-power-house-temporarily-stopped-bbmb-alert-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंडोह डैम में गाद, डेहर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन अस्थायी रूप से बंद, बीबीएमबी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह डैम में गाद, डेहर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन अस्थायी रूप से बंद, बीबीएमबी सतर्क
जिला कुल्ल में पिछले कल की भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे पंडोह डेम के जलस्तर में भी इजाफा हुआ। हालांकि, फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और स्थिति सामान्य बनी हुई है। बीबीएमबी सुंदरनगर के अधीक्षण अभियंता अजय पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बांध का जलस्तर 2925 फीट रिकॉर्ड किया गया था। उस समय बांध में लगभग 33,000 क्यूसेक पानी आ रहा था और 29,000 क्यूसेक पानी डेम के गेटों के माध्यम से छोड़ा गया, जो कि सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था। 2023 की बरसात में पंडोह डेम में लगभग 2 लाख क्यूसेक से भी ऊपर पानी की बहाव रिकॉर्ड किया गया था जिससे भारी नुकसान हुआ था। वहीं पंडोह बांध में भारी मात्रा में सिल्ट और गाद आने के कारण बग्गी सुरंग के माध्यम से देहर पावर हाउस को जलापूर्ति बुधवार शाम 7 बजे से रोक दी गई है, जिससे विद्युत उत्पादन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जब तक डेम में सिल्ट की मात्रा सामान्य नहीं हो जाती, तब तक सुरंग से पानी नहीं छोड़ा जा सकेगा। गुरुवार सुबह 10:00 बजे डैम का जलस्तर 2913 फीट मापा गया, जोकि खतरे के स्तर 2941 फीट से काफी नीचे है। इस समय डैम में लगभग 20,000 क्यूसेक पानी आ रहा है और इतनी ही मात्रा में आगे छोड़ा भी जा रहा है। डैम के सभी पांच गेट खुले हुए हैं ताकि जल का प्रवाह नियमित बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।