{"_id":"69396889b3f9fad4650b4c18","slug":"video-school-vehicle-crushed-girl-playing-outside-her-house-2025-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर के बाहर खेल रही बच्ची को स्कूल वाहन ने कुचला...चचेरी बहनों की शादी से एक दिन पहले मासूम की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर के बाहर खेल रही बच्ची को स्कूल वाहन ने कुचला...चचेरी बहनों की शादी से एक दिन पहले मासूम की माैत
मथुरा के सौंख में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को स्कूल वाहन ने कुचल दिया। इससे बच्ची की माैके पर ही माैत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। स्कूल वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी विनोद की बेटी तपस्या बुधवार की करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक स्कूल वाहन ने बच्ची को चपेट में ले लिया। बच्ची स्कूल वाहन के नीचे आ गई। परिजन आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक तपस्या की चचेरी बहन भावना और दामिनी की बृहस्पतिवार को शादी थी। घर में शादी की रस्में निभाई जा रहीं थीं। घटना से शादी वाले घर में चीखपुकार मच गई। खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की मां आरती देवी सहित बहन तमन्ना कुमारी, तानिया कुमारी, भाई निशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल वाहन से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्कूल वाहन को कब्जे में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।