{"_id":"67bed0841ad7cad6da0127b2","slug":"video-visit-gopeshwar-mahadev-on-mahashivratri-bholenath-had-donned-the-guise-of-gopi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाशिवरात्रि पर करें गोपेश्वर महादेव के दर्शन, भोलेनाथ ने यहां धारण किया था गोपीभेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाशिवरात्रि पर करें गोपेश्वर महादेव के दर्शन, भोलेनाथ ने यहां धारण किया था गोपीभेष
वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम वृंदावन में महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो गई। वृंदावन के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर पर दूर दराज से आए असंख्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया।
आपको बता दें कि गोपेश्वर महादेव मंदिर को करीब 5000 वर्ष प्राचीन बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव ने इसी स्थान पर गोपी भेष धारण किया था। जहां पर स्वयं ब्रज की रानी राधा रानी ने उनका अपने हाथों से श्रृंगार किया था। इसी कारण मंदिर में विराजमान भगवान शिव को गोपेश्वर महादेव भी कहा जाता है। इस मंदिर में दूर दराज के लाखों श्रद्धालु गोपेश्वर महादेव के दर्शन करने आते हैं और मनोकामना मांगते हैं। वहीं महाशिवरात्रि के पावन मौके पर गोपेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस प्रशासन के द्वारा वन वे व्यवस्था लागू की गई। जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।