{"_id":"6abcb6a3470a290eb10b1fba","slug":"video-video-shakashhaka-thapata-ka-shava-rakhakara-paratharashana-hatayarapaya-ka-garafatara-ka-maga-tha-ghata-btha-mana-parajana-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिक्षक दंपती के शव रखकर प्रदर्शन, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, दो घंटे बाद माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिक्षक दंपती के शव रखकर प्रदर्शन, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, दो घंटे बाद माने परिजन
सुल्तानपुर। कादीपुर के कुम्ही डड़िया गांव में शिक्षक दंपती की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार सुबह धोपाप घाट पुल के पास राईबीगो गांव के निकट शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के कारण कादीपुर-धोपाप मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि, दो घंटे प्रदर्शन के बाद सहमति बन गई। धोपाप कादीपुर मार्ग पर जाम खुल गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धोपाप धाम में मृत शिक्षक दंपति का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा में शिक्षक संगठन के पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल हैं।
कुम्ही डड़िया गांव निवासी शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की सोमवार देर रात घर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को देर रात दोनों के शव घर पहुंचे। बुधवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले। धोपाप घाट पुल के पास राईबीगो गांव के निकट पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर शव रख दिए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सुबह करीब 9:30 बजे से प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान कादीपुर-धोपाप मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।