{"_id":"67f11a24728dad25e40285ce","slug":"video-almaugdha-ma-yasasa-ka-lkara-kalkatarata-ma-haii-samakashha-bthaka-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अल्मोड़ा में यूसीसी को लेकर कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अल्मोड़ा में यूसीसी को लेकर कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक
अल्मोड़ा में यूनीफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पंजीकरण की प्रगति, उससे संबंधित व्यावहारिक समस्याओं और समाधान को लेकर कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। तय हुआ कि पंजीकरण से संबंधित सभी स्तरों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि नागरिकों में भ्रम की स्थिति न हो और वे आत्मविश्वास के साथ पंजीकरण में भाग ले सकें। रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार ने पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं , तकनीकी जटिलताओं और जनता की चिंताओं को विस्तार से रखा। यूसीसी के महानिबंधक डॉ. वी षणमुगम ने अधिकारियों को आम नागरिकों के पंजीकरण के दौरान अनावश्यक औपचारिकताओं से बचते हुए पंजीकरण को आसान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सहज और सम्मानजनक वातावरण में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अब तक हुई प्रगति पर संतोष जताया। निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से समयबद्ध रूप में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का शत प्रतिशत पंजीकरण जल्द पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने रजिस्ट्रार एवं सब-रजिस्ट्रार को पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल, त्वरित और सुगम बनाने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अनावश्यक पूछताछ से बचा जाए और पंजीकरण में पूरी गोपनीयता बरतें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।