{"_id":"67f0caebe696fb54a107e5fc","slug":"video-residents-of-shahberi-created-a-ruckus-when-they-were-not-given-a-way-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रास्ता नहीं मिलने पर शाहबेरी के निवासियों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रास्ता नहीं मिलने पर शाहबेरी के निवासियों ने किया जमकर हंगामा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:47 AM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव के निवासियों ने शुक्रवार देर रात सड़क जमा कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि प्राधिकरण व यातायात पुलिस ने सड़क के चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक लेन से स्थानीय निवासियों के खोलने का दावा किया था, लेकिन अब निर्माण कार्य के दौरान दोनों सड़कों पर खोदाई कर दी गई। गांव की किसी भी गली को बंद कर दिया जाता है। इस कारण गुरुवार रात भी एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राधिकरण के साथ वार्ता कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
शाहबेरी गांव की सड़क गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने का मुख्य रास्ता है। 25 मार्च को प्राधिकरण ने रास्ते को चौड़ा करने का काम शुरू किया है। इसके लिए यातायात पुलिस की मदद से शाहबेरी रास्ते पर यातायात को डायवर्ट किया गया है, लेकिन डायवर्जन के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। निवासियों का आरोप है कि रास्ता बंद करने के दौरान यातायात पुलिस व प्राधिकरण ने दावा किया था कि एक लेन का काम पूरा होने के बाद दूसरी लेन पर काम शुरू होगा। तब तक दूसरी लेन पर स्थानीय निवासियों के आने-जाने दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ठेकेदार ने दोनों लेन पर काम शुरू कर दिया है। खोदाई कर दी है। इस कारण स्थानीय निवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बालाजी एन्क्लेव सोसाइटी में आने-जाने के दो रास्ते है, लेकिन दोनों ही रास्तों को ठेकेदार ने खोदाई कर बंद कर दिया है। स्थानीय निवासी अंकित नाम के युवक की पत्नी गर्भवती है। गुरुवार शाम वो पत्नी को डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस नहीं निकल सकी। बाद में अन्य रास्तों से जाने में काफी समय लग गया। शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। जिसके विरोध में निवासियों ने देर रात सड़क पर आकर जमकर हंगामा किया और रास्ता बंद कर दिया। बाद में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर निवासियों को शांत कराया और प्राधिकरण के साथ बैठक कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।