Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
VIDEO : जागेश्वर धाम...ऐरावत गुफा के कायाकल्प की तैयारी तेज, पुरातत्व की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया
{"_id":"67861e6e8f48bdf829017c16","slug":"video-jagashavara-thhamaairavata-gafa-ka-kayakalpa-ka-tayara-taja-paratatava-ka-tama-na-sathalya-narakashhanae-kaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जागेश्वर धाम...ऐरावत गुफा के कायाकल्प की तैयारी तेज, पुरातत्व की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जागेश्वर धाम...ऐरावत गुफा के कायाकल्प की तैयारी तेज, पुरातत्व की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया
विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम क्षेत्र में मौजूद प्राचीन ऐरावत गुफा का जीर्णोद्धार होगा और यहां पहुंचने के लिए सुगम मार्ग बनेगा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है। जागेश्वर मंदिर समूह स्थल से करीब एक किमी दूरी पर एक प्राचीन गुफा स्थित है। जिसे सालों से ऐरावत गुफा के नाम से जाना जाता है। कभी संतों की तपस्थली रही इस गुफा के जीर्णोद्धार की जरूरत महसूस करते हुए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने इसका जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। प्रबंध समिति के पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एवं डीएम आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में गुफा को गुजरने वाले मार्ग को सहूलियत भरा बनाने तथा गुफा के सुधार कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इधर, आचार्य ललित भट्ट, हरीश भट्ट, तारा भट्ट समेत स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल का स्वागत किया है। जागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने कहा कि जागेश्वर मंदिर के आसपास मौजूद अन्य प्राचीन गुफाओं का भी जीर्णोद्धार करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।