{"_id":"679b45fa63af5d8b640c368a","slug":"video-kagarasa-na-nakaya-canava-ma-kaya-farajavaugdha-ka-parayasa-bhaganae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस ने निकाय चुनाव में किया फर्जीवाड़े का प्रयास : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस ने निकाय चुनाव में किया फर्जीवाड़े का प्रयास : बहुगुणा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कांग्रेस के इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया जिसमें कांग्रेस ने भाजपा पर नगर निगम चुनाव में धनबल, शराब बांटने और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस के नेता अपने इन आरोपों को साबित कर देते हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए अल्मोड़ा की जनता का आभार जताया।बुधवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस मेयर के चुनाव में मिली हार से बौखलाई हुई है। हकीकत यह है कि भाजपा ने तो पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस ने खुद चुनाव जीतने के लिए फर्जी वोटिंग कराई। कहा कि रामशीला वार्ड में यूपी और बिहार तक के लोगों को बुलाकर फर्जी तरीके से मतदान कराने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में अपना जो संकल्प पत्र जारी किया था उसे शत प्रतिशत लागू किया जाएगा। शहर में वार्ड नंबर 40 खगमरा कोट में दोबारा मतदान के लिए पीठासीन अधिकारियों की गलती को जिम्मेदार ठहराते हुए रमेश बहुगुणा ने कहा कि जब प्रशिक्षण भी दिया गया फिर पीठासीन अधिकारी की ओर से इतनी बड़ी गलती लापरवाही है। उन्होंने खगमराकोट की जनता से भाजपा की प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत बिष्ट और ललित दोसाद तथा मनोज जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।