{"_id":"6853d7a76052a512e4040d40","slug":"video-mla-sat-on-dharna-in-prantiya-khand-pwd-almora-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: प्रांतीय खंड लोनिवि में विधायक धरने पर बैठे, 10 करोड़ 23 लाख का कार्य बिना निविदा के चहेतों को देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: प्रांतीय खंड लोनिवि में विधायक धरने पर बैठे, 10 करोड़ 23 लाख का कार्य बिना निविदा के चहेतों को देने का आरोप
कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय खंड लोनिवि के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोनिवि पर 10 करोड़ 23 लाख का कार्य बिना निविदा के एक ठेकेदार को देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने उस ठेकेदार से कार्य वापस लेकर नियमानुसार निविदा लगाने की मांग की है। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने लोनिवि के ईई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोनिवि के ईई ने 10 करोड़ 23 लाख से चौंसली डोबा मोटर मार्ग किलोमीटर दो से होने वाले वैकल्पिक लिंक सड़क का कार्य बिना निविदा लगाए अपने चहेतों को दे दिया है। विभागीय अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं। जब तक इस मनमाने तरीके से किए कार्य को बंद कर निविदा नहीं निकाली जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, गीता मेहरा, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, अख्तर हुसैन, गौरव वर्मा , हरीश भट्ट, मनोज वर्मा, जगदीश पांडे, नवाज खान, देवेंद्र कनवाल, मनोज जोशी, अमन अंसारी, दीप सिंह डांगी, कार्तिक साह, देवेंद्र बिष्ट, निर्मल रावत, धीरेंद्र गैलाकोटी, पवन मेहरा, दिनेश पिलख्वाल, अजीत कार्की, प्रदीप बिष्ट, परितोष जोशी, नारायण पांडे, अमरजीत भाकुनी, विनोद वैष्णव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।