अल्मोड़ा जिले में सितंबर माह में रेडक्रास सोसाइटी जीआईसी हवालबाग में विशेष जूनियर ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। इसके लिए सोसाइटी के सदस्यों ने बैठक कर रणनीति बनाई। बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि जीआईसी हवालबाग में लगने चार दिवसीय कैंप में 30 बच्चे हिस्सा लेंगे। इसमें बच्चों को भूकंप,अग्निकांड,आपदा की स्थिति में होने वाले बचाव कार्य की ट्रेनिंग दी जाएगी। रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि यह कैंप पूरी तरह निशुल्क होगा और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को सावधानी पूर्वक विपरीत परिस्थितियों में किस तरह स्वयं की एवं अन्य जनसामान्य की मदद की जाए इसका प्रशिक्षण देना है। रेडक्रास के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सनवाल ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी भूकंप,बाढ़, भूस्खलन,आपदा, अग्निकांड, प्राकृतिक आपदा जैसी विषम परिस्थिति में कार्य करती है। रेडक्रास सोसायटी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि बरसात के मौसम में लगातार जगह जगह आपदा आ रही है। बैठक में डॉ. जेसी दुर्गापाल, शंकर दत्त भट्ट, यूथ विंग उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी,अनूप साह मौजूद रहे।
---------------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।