{"_id":"6853d7b53d61f38a2406502d","slug":"video-a-march-was-taken-out-from-kedareshwar-to-tehsil-for-facilities-in-bageshwar-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सुविधाओं के लिए केदारेश्वर से तहसील तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सुविधाओं के लिए केदारेश्वर से तहसील तक निकाला मार्च
बिचला दानुपर के गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग के लिए ग्रामीणों ने कपकोट में पैदल मार्च निकाला। तहसील परिसर में धरना देकर अधिकारियों को नौ महीने पहले दिए गए लिखित आश्वासन के पत्र दिखाए। जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में शामा, लीती, गोगिना, हांप्टीकापड़ी, रातिरकेटी के ग्रामीण 11.30 पर कपकोट पहुंच गए थे। सभी लोग केदारेश्वर मैदान में एकजुट हुए। मैदान से शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील तक मार्च किया। तहसील परिसर में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। करीब 12.30 से शुरू हुआ धरना शाम तक चलता रहा। इस दौरान कुछ विभागों के अधिकारी मौके पर आए। कुछ अधिकारियों ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कोरंगा ने बताया कि 18 सितंबर 2024 को क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय में पदमार्च किया था। तब डीएम से वार्ता के दौरान विभागीय अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिए थे। आज तक इनमें एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। अधिकारियों से ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने शाम को करीब 4.30 बजे धरना समाप्त किया। इस मौके पर दीपक कोरंगा, संजू बिष्ट, राजेंद्र कोरंगा, गुड्डू कनेरा, सुंदर सिंह दानू, शेर सिंह कोरंगा, तारा कोरंगा, गरिमा कोरंगा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।