{"_id":"670e51ebbc16f368b50cb6bf","slug":"video-children-science-festival-was-organized-in-bageshwar-child-scientists-participated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव: 40 बाल वैज्ञानिक करेंगे राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव: 40 बाल वैज्ञानिक करेंगे राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में भागीदारी
40 बाल वैज्ञानिक करेंगे राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में भागीदारी, जिला स्तर पर 120 बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में जिला स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव आयोजन हुआ। महोत्सव में तीनों विकासखंडों से 120 बाल वैज्ञानिकाें ने भागीदारी की। जिला स्तर से चयनित 40 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई, यू-कॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र जोशी, मानस खंड विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा के इंजीनियर प्रदीप तिवारी और सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने संयुक्त रूप से किया। डीमए ने महोत्सव को आधुनिकता के दौर का मुख्य स्तंभ बताया। कहा कि आज वैज्ञानिक अनुसंधानों से हमें नित नई सफलता मिल रही हैं और देश व समाज मजबूत हो रहा है। डॉ. नवीन जोशी ने कहा कि जिले में बाल विज्ञान केंद्र की स्थापना पर कार्य किया जा रहा है। जिला विज्ञान समन्वयक/प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि जिला स्तर से विज्ञान ड्रामा के 16 और अन्य विधाओं से छह-छह विजेता राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव जोशी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।