{"_id":"698af96344bedb089a05dcd8","slug":"video-in-bhairuchaubatta-district-panchayat-area-residents-demanded-early-resolution-of-problems-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: भैरूचौबट्टा जिपं क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: भैरूचौबट्टा जिपं क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की
गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:54 PM IST
बागेश्वर जिले के भैरूचौबट्टा जिपं क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य, सड़क आदि प्रमुख समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य हेमलता के नेतृत्व में विभिन्न गांवों के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। खुनौली के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क पहुंचाने, एएनएम सेंटर खोलकर लोगों को गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। जिपं सदस्य ने कहा कि खुनौली में पेयजल टैंक की मरम्मत, गांव में कृषि आयात-निर्यात केंद्र खोलने आदि की भी मांग है। बताया कि ज्ञापन के माध्यम से बिलाड़ी-चौरा-गैराड़ सड़क को स्वीकृति देने, बिलाड़ी में पंचायत घर का निर्माण कराने, ग्वाड़-भिलकोट और भतौड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, क्षेत्र में सिंचाई नहरों की मरम्मत करने, जंगली सुअरों से खेती को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग की गई है। इस मौके पर अर्जुन देव, गणेश दत्त कांडपाल, जगदीश चंद्र बचखेती, किशन चंद्र, किशोर कांडपाल, पूरन कांडपाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।