{"_id":"671a33dc46a1d47cd002391f","slug":"video-sava-bhal-ka-maga-ka-lkara-kavada-upanal-karamaya-ka-paratharashana-sarakara-ka-khalfa-narabja-ka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सेवा बहाली की मांग को लेकर कोविड उपनल कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सेवा बहाली की मांग को लेकर कोविड उपनल कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
बागेश्वर में कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के बाद बेरोजगारी की मार झेल रहे कोविड उपनल कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग तेज कर दी है। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीएम को ज्ञापन भेजकर 15 नवंबर तक सेवा बहाल करने की मांग की।
कोविड उपनल कर्मचारियों ने संजय कनौजिया के नेतृत्व में विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कनौजिया ने बताया कि कोविड काल में जब लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे, कर्मचारियों ने मानवता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य किया। बावजूद इसके हालात ठीक होते ही कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया। कहा कि सीएम ने सभी कर्मचारियों का विभाग में समायोजन करने का आश्वासन दिया था, इसके बाद भी जिले में पर्यावरण मित्र के 17, वार्ड बॉय के 12 और धोबी के दो पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि इन पदों पर कोविड उपनल कर्मचारियों को नियुक्त करने का शासनादेश भी आ चुका है। कोविड उपनल कर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रितु कनौजिया, पूजा कनौजिया, लीला देवी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।