{"_id":"6719de4dbc485c423e05d7f8","slug":"video-faugdha-oura-thal-hatana-para-paratharashana-chhata-vayaparaya-na-ka-parana-vayavasatha-bhal-karana-ka-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फड़ और ठेली हटाने पर प्रदर्शन, छोटे व्यापारियों ने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फड़ और ठेली हटाने पर प्रदर्शन, छोटे व्यापारियों ने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग
रुद्रपुर मुख्य बाजार से हटाए गए ठेली और फड़ वालों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने दीपावली को देखते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल रखने की मांग की।
दरअसल नगर निगम और पुलिस ने मुख्य बाजार से ठेली और फड़ को हटाने के निर्देश दिए हैं ताकि आवागमन सुगम हो सके। इसको लेकर खील, बताशा सहित दीपावली का सामान बेचने वाले ठेली फड़ वालों में आक्रोश है। बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में लोगों ने बाटा चौक पर प्रदर्शन किया। कहा कि कई लोगों ने एडवांस में दीपावली में बेचा जाने वाला सामान मंगवा लिया है। उनको गांधी पार्क या अन्य जगह पर ठेली, फड़ लगाने को कहा जा रहा है।
इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोटे व्यापारियों के साथ खड़ी है और किसी कीमत पर उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और संजय ठुकराल ने भी इन लोगों के बीच पहुंचकर पीड़ा को सुना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।