{"_id":"692d536d67bac6daf0057863","slug":"video-woman-dies-in-bageshwar-hospital-2025-12-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही और चार हजार रुपये लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही और चार हजार रुपये लेने का लगाया आरोप
बागेश्वर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने वार्ड में मौजूद कर्मियों पर चार हजार रुपये की धनराशि लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों और कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है
पिथौरागढ़ जिले के संगौड़ निवासी कविता पाठक (33) ने बीते 15 दिन पहले गर्भपात कराने के लिए दवा ली थी। जिसके बाद से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी थी। परिजन महिला को सीएचसी बेड़ीनाग लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार की रात करीब 10 बजे परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला का उपचार करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक महिला का उपचार चलता रहा। सुबह करीब तीन बजे महिला की हालत बिगड़ने लगी। उनके शरीर में खून की कमी होने हो गई थी। चिकित्सकों के कहने पर परिजनों ने दो यूनिट खून की व्यवस्था की, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। महिला का मायका गरुड़ के जिजोली गांव में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।