{"_id":"698af70b14cb0073c604595c","slug":"video-tharali-ministerial-employees-of-pwd-construction-block-tharali-also-boycotted-work-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tharali: लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने भी किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tharali: लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने भी किया कार्यबहिष्कार
थराली। लोक निर्माण विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने भी कार्यबहिष्कार करते हुए स्थाई खंड कार्यालय पर धरना दिया। लोनिवि के थराली डीविजन के मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कार्य बहिष्कार करते हुए मंगलवार से धरना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन की प्रमुख मांग मनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का पारस्परिक स्थानांतरण किए जाने,वंछित कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति किए जाने आदि प्रमुख हैं। एसोसिएशन के कर्मियों ने आज सोमवार से पूरी तरह से कार्यबहिष्कार करते हुए थराली डीविजन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।धरना स्थल पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाती हैं कार्यबहिष्कार एवं धरना जारी रहेगा। मांगें पूरी नही होने पर 13 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित विभागाध्यक्ष कार्यालय का घिराव एवं 18 फरवरी को सचिवालय कूच में भी थराली के कर्मी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता देवराज सिंह राणा,रोशन लाल निराला,मोहन सिंह जलाल, कैलाश चन्द्र, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार लोहनी,अमन कुमार, दिनेश चंद्र देवराड़ी,मनीष बिष्ट, कुंवर सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए धरना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।