{"_id":"693a717c4b17dddbb006dcc2","slug":"video-a-meeting-of-lohaghat-vikas-sangharsh-samiti-was-held-to-solve-the-problems-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lohaghat: समस्याओं के समाधान के लिए विकास संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lohaghat: समस्याओं के समाधान के लिए विकास संघर्ष समिति ने बनाई रणनीति
लोहाघाट क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की बैठक हुई। समिति ने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर डीएम से वार्ता और आंदोलन की रणनीति बनाने की बात कही। बुधवार को रामलीला मैदान में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता पर बैठक हुई। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की थी, लेकिन सीएम की घोषणा पूरी नहीं हो पाई। इसके लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि नगर पालिका में बनी पार्किंग का आम लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग घंटों के हिसाब से देने की मांग और पार्किंग बंद कर बेरोजगारों को रोजगार के लिए जगह की मांग, नगर में पेयजल की व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि वह जल्द डीएम और जल संस्थान के ईई के मिलकर वार्ता करेंगे और सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। इस मौके पर संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, महासचिव लोकेश पांडेय, उपाध्यक्ष राजकिशोर साह, सोशल मीडिया प्रभारी अजय गोरखा, प्रचार मंत्री दीपक साह, सक्रिय सदस्य रमेश बिष्ट, दीपक साह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।