{"_id":"6a342384a3750c62c00aa9c0","slug":"video-botanical-garden-completed-at-pm-shri-gic-champawat-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंपावत पीएमश्री जीआईसी में एक बॉटनिकल गार्डन बनकर तैयार, दूसरे का निर्माण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंपावत पीएमश्री जीआईसी में एक बॉटनिकल गार्डन बनकर तैयार, दूसरे का निर्माण जारी
चंपावत नगर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए एक अभिनव पहल की गई है। विद्यालय परिसर में दो बॉटनिकल गार्डन विकसित किए जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राएं प्राकृतिक वातावरण के बीच बैठकर अध्ययन कर सकेंगे और प्रकृति के बीच रहकर उनकी सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक और प्रभावी होगी। जीआईसी प्रांगण में प्रधानाचार्य कक्ष के आगे बॉटनिकल गार्डन तैयार हो गया है, इसमें कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। हालांकि अभी बच्चों को बॉटनिकल गार्डन में पढ़ाई शुरू नहीं की गई है। प्रधानाचार्य कक्ष के पीछे बनाए जा रहे दूसरे बॉटनिकल गार्डन में हवाई जहाज और अन्य चित्र बनाए जाने हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बच्चे इन गार्डनों में पढ़ते नजर आएंगे। विद्यालय में तैयार किए जा रहे इन बॉटनिकल गार्डनों से करीब 700 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। गार्डनों में फलदार, छायादार और अन्य कई प्रकार के फूल, पौधे लगाए गए हैं। इन गार्डनों में औषधीय पौधे लगाने की भी तैयारी है। इससे बच्चों को वनस्पति विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के बारे में व्यावहारिक जानकारी भी मिल सकेगी। खुली हवा और हरियाली के बीच अध्ययन करने से छात्रों की एकाग्रता और रचनात्मकता में भी वृद्धि होगी।
प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि दो में से एक बॉटनिकल गार्डन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे का काम जारी है। बॉटनिकल गार्डन विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, अवलोकन और पर्यावरणीय जागरूकता का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इससे विद्यालय का शैक्षिक माहौल और अधिक आकर्षक और प्रेरणादायक बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।