{"_id":"6a33cd5479c7197fb1062f58","slug":"video-sector-3-women-continue-protest-for-over-a-month-raise-slogans-against-housing-development-council-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: डेढ़ माह से धरने पर डटीं सेक्टर-3 की महिलाएं, आवास विकास परिषद के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डेढ़ माह से धरने पर डटीं सेक्टर-3 की महिलाएं, आवास विकास परिषद के खिलाफ की नारेबाजी
मेरठ आवास विकास परिषद की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सेक्टर-3 की महिलाओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से धरना देते हुए परिषद के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनका आंदोलन पिछले डेढ़ माह से लगातार चल रहा है।
धरनारत महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं और मांगों पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने परिषद अधिकारियों से सेटबैक के नाम पर की जा रही कार्रवाई को रोकने तथा लोगों के मकानों को सुरक्षित रखने की मांग की।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। धरना स्थल पर महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की और परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने में पूनम गुप्ता, बीना भार्गव, मिथलेश, अलका, प्रीति, सीमा, सविता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।