{"_id":"69c3c57041760b4db9023cef","slug":"video-fire-safety-inspection-in-hospitals-in-lohaghat-necessary-instructions-given-by-the-fire-department-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में अस्पतालों का फायर सेफ्टी निरीक्षण, दमकल विभाग ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में अस्पतालों का फायर सेफ्टी निरीक्षण, दमकल विभाग ने दिए सख्त निर्देश
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
Link Copied
लोहाघाट में दमकल विभाग ने अग्नि सुरक्षा के तहत नगर के आसपास सरकारी और निजी अस्पतालों और क्लिनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच और सुरक्षा के उपाय पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को लिडिंग फायर नीरज राणा के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने सरकारी और निजी अस्पताल और क्लिनिक में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बताया कि बीते दिनों ओडिशा राज्य में एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक के आईसीयू में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मृत्यु होने की दर्दनाक घटना घटित हुई है। जिसके तहत हर अस्पताल और क्लिनिक में मानकों के अनुसार अग्निशमन व्यवस्थाएं, स्थापित अग्निशमन यंत नियमित अंतराल पर जाच करते हुए कार्यशीलता की जांच, अग्निशमन यंत्रों के पास स्पष्ट संकेत और उपयोग की विधि प्रदर्शित करने,गैस सिलेंडर आदि ज्वलनशील पदार्थ सुरक्षित स्थान पर रखे जानेआग लगने की दशा में अधिकारियों, कर्मचारियों को जानकारी देने आदि सुरक्षा के बारे निर्देश दिए। उन्होंने अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी अग्निशमन उपकरण लगाने के बारे में जागरुक किया। इस मौके पर सुनील जोशी, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र जोशी, पारस वर्मा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।