{"_id":"6adc852b641d92bd2a020cd9","slug":"video-mr-arrested-with-narcotic-capsules-in-champawat-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत: नशीले कैप्सूल के साथ एमआर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में पुलिस ने कुमाऊं क्षेत्र में दवाइयों की आड़ में नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष बनबसा विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनुषपुल चौकी के पूर्वी छोर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खटीमा की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ग्राम महोलिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी विक्रम सिंह (35) के कब्जे से 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने औषधि निरीक्षक चंपावत को मौके पर बरामद दवाओं की तकनीकी जांच एवं पहचान कराया। औषधि निरीक्षक की पुष्टि के आधार पर आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज किया है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।