{"_id":"69f081cb94fd8c45e50c7f48","slug":"video-preparations-are-underway-in-champawat-to-conduct-the-may-17-graduate-level-examination-without-cheating-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: 17 मई की स्नातक स्तरीय परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: 17 मई की स्नातक स्तरीय परीक्षा नकलविहीन कराने की तैयारी तेज
गायत्री जोशी
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:15 PM IST
Link Copied
जनपद चम्पावत में आगामी 17 मई को प्रस्तावित स्नातक स्तरीय परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष एवं नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष मर्तोलिया ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी और नकलमुक्त परीक्षाएं ही बेहतर प्रशासन की आधारशिला है, जिससे योग्य एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि परीक्षा प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही को अक्षम्य माना जाएगा। अध्यक्ष ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों का अनिवार्य निरीक्षण किया जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों एवं कोचिंग संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।