{"_id":"69d8e62a47634110a2019096","slug":"video-two-day-training-of-bjp-workers-begins-in-lohaghat-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शुरू
गायत्री जोशी
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:40 PM IST
Link Copied
भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय लोहाघाट मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर पालिका सभागार लोहाघाट में शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता गोविंद वर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान और विचार विषय रखा। द्वितीय सत्र में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने भाजपा के इतिहास और विकास पर जानकारी दी। तीसरे सत्र में चन्द्रशेखर बगौली ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर विचार रखे, चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने कार्य पद्दति अपनाने और उसे लागू करने पर जानकारी, पांचवे सत्र में टीका सिंह बोहरा ने बूथ पालन और मन की बात, छठे सत्र में राजेश बिष्ट ने सोशल मीडिया और नमो एप के बारे में और सातवें सत्र में गोविंद वर्मा ने सरकार की उपलब्धि बताई। इस मौके पर पूर्व जिप. अध्यक्ष ज्योति राय, चन्द्रकला माहरा, नरेश करायत, महेश बोहरा, राजू गड़कोटी, बलवंत गिरी, आनंद राय, अमित साह, प्रकाश राय, गोविंद करायत, पूरन उप्रेती, मोहन पाटनी, शेखर जोशी, जीवन गहतोड़ी, पंकज ढेक, लोहित खोलिया, गौरव पांडेय, देवेन्द्र अधिकारी, सतीश माहरा आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।